वाराणसी मिर्जामुराद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ने अति सम्बेदनशील बुथो का किया निरीक्षण | ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )


( डीएम एसपी ग्रामीण थाने पर लगाएंगे चौपाल-एसडीएम )
वाराणसी मिर्जामुराद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोमवार की दोपहर एसडीएम राजातालाब मनिकण्डन ए तहसीलदार राजातालाब ने प्रभारी निरीक्षक व पुलिस फ़ोर्स के साथ क्षेत्र अति सम्बेदनशील बुथो गौर,खोचवा, ठठरा व बिहड़ा गांव के बिद्यालयो का निरीक्षण व्यवस्था देखने के साथ साथ विद्यालयो पर जुटे ग्रामीणों को बताया की मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे मिर्जामुराद थाना परिसर में जिलाधिकारी व एसपी ग्रामीण हर गांव के ग्रामीणों व प्रत्यासियो संग मीटिंग कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध वार्ता कर बूथ की समस्याओ समेत हर पहलू पर बात करेंगे एसडीएम ने मिर्जामुराद प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह को निर्देशित किया की थाना क्षेत्र में पड़ने वालो हर गांव को लोगो व प्रत्यासियो को सूचित कर मंगलवार बैठक में बुलाये चुनाव में अराजकता फैलाने वालो को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करे।साथ कछवांरोड चौराहा व बिहड़ा गांव में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया की जो प्रत्यासी दारू शराब या कोई भी चीज वोटर को लुभाते के लिए बाटते या बटवाते पकड़ा गया उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ पर्चा भी निरस्त करवाया जायेगा।
