उत्तर प्रदेश औरया पुलिस द्वारा क्षेत्र में धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर उतारने का चलाया गया अभियान । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस द्वारा क्षेत्र में धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर उतारने का चलाया गया अभियान )

उत्तर प्रदेशऔरैया उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार औरैया पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अभियान चलाकर धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों/ ध्वनि विस्तारक यन्त्रों को चेक कराया गया साथ ही माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश-निर्देशों के अनुसार मानक से अधिक ध्वनि करते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित धार्मिक गुरुओं से संवाद स्थापित करते हुए उक्त लाउडस्पीकरों को हटवाया गया। अभियान के दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने सर्किल के थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ सभी धार्मिकस्थलों पर जाकर माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले सभी लाउडस्पीकरों/ ध्वनि विस्तारक यन्त्रों को सम्बन्धित धार्मिक गुरुओं की सहमति के पश्चात उतरवाया गया है। साथ ही विवाह स्थलों व अन्य आयोजनों में निर्धरित मानकों के अनुरुप ही डीजे की ध्वनि रखने हेतु प्रबंधकों व आयोजकों को सख्त निर्देश दिये गये।
क्रम सं0 थाना उतरवाये गये लाउडस्पीकर की संख्या ध्वनि कम कराये गये लाउडस्पीकर की संख्या
1. कोतवाली औरैया 14 –
2. फफूंद 02 –
3. अजीतमल 69 –
4. अयाना 01 –
5. सहार 02 –
6. बिधूना 01 –
7. कुदरकोट 10 04
8. अछल्दा 01 –
9. एरवाकटरा 04 02
10. बेला – 02


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!