उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 30 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( शराब भट्टी व 30 ली० अबैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्तों किया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी विधूना श्री मुकेश प्रताप सिंह निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक विधूना शंशाक राजपूत के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उनके विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 अमर सिंह मय हमराह फोर्स मुखविर की सूचना पर ग्राम कीरतपुर थाना बिधूना जनपद औरैया से अभियुक्त 1. श्रीमती शिवरानी पत्नी मुन्नालाल 2. विक्रम सिहं पुत्र बाबूराम नि0गण कीरतपुर थाना बिधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया जो अवैध रुप से अपने घर के अंदर अवैध देशी शराब का निर्माण कर रहे थे जिनके कब्जे से शराब भट्टी व 30ली अबैध देशी शराब बरामद हुई । तथा इनके घर के पास से खाली पडी जगह में प्लास्टिक के पीपों मे भरकर जमीन मे गाडा गया करीब 2000ली लहन बरामद हुआ जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया जिसके संबंध मे थाना बिधूना पर अभियुक्तगण के विरुध्द मु0अ0स0 163/2021 धारा 60, 60(2) आबकारी अधि0 बनाम श्रीमती शिवरानी व मु0अ0स0 164/2021 धारा 60, 60(2) आबकारी अधि0 बनाम विक्रम सिंह पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण
1. श्रीमती शिवरानी पत्नी मुन्नालाल निवासी कीरतपुर थाना बिधूना जनपद औरैया
2. विक्रम सिहं पुत्र बाबूराम निवासी कीरतपुर थाना बिधूना जनपद औरैया

गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना बिधूना

1. उ0नि0 अमर सिंह
2. उ0नि0 हेमन्त कुमा
3. का0 विक्रम बहादुर
4. म0का0 1187 अंजली।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!