कासगंज थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगस्टर अभियुक्त की अवैध रुप में अर्जित एक करोड़ 17 लाख की सम्पत्ति की गई कुर्क। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगस्टर अभियुक्त की अवैध रुप में अर्जित एक करोड़ 17 लाख की सम्पत्ति की गई कुर्क )
कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एक और अपराधी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है। कोतवाली कासगंज पुलिस ने जुआ सट्टा के कारोबारी शाहिद उर्फ गुड्डू की अवैध रूप से अर्जित एक करोड़ 17 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। वहीं कासगंज जिले में पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पुलिस लगातार अपराधियों की अवैध सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी विनय शंकर तिवारी और कुख्यात माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं अन्य अपराधियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अपराध पर लगाम लगाने को लेकर योगी सरकार हर मोर्चे पर सख्त है।
जुआ-सट्टा के कारोबार में लिप्त था आरोपी
बता दें कि कोतवाली कासगंज क्षेत्र के रहने वाले अपराधी शाहिद उर्फ गुड्डू की 1 करोड़ 17 लाख से अधिक की सम्पत्ति को पुलिस ने जब्त किया है। इसके लिए पुलिस बाकायदा ढोल नगाड़े लेकर पहुंची थी। पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती से पहले ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी भी कराई गई। शाहिद उर्फ गुड्डू शाहिद कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जय जयराम का रहने वाला है।शाहिद लम्बे समय से अवैध जुआ सट्टा के कारोबार में लिप्त रहा है। शाहिद के ऊपर गैंगस्टर सहित अन्य 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।शाहिद कासगंज के सट्टा और जुआ के मामले में एक बड़ा माफिया है। शाहिद ने गिरोह बनाकर अवैध कार्यों से लाखों की सम्पत्ति अर्जित की है। वहीं अब पुलिस ने शाहिद की सम्पत्ति को जब्त करने का काम किया है।
पहले भी माफियाओं पर हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि उत्तर प्रदेश में पुलिस लगातार माफिया और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी पूर्वांचल के बाहुबली रहे स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी की लगभग 72 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने कुर्क की थी। विनय शंकर पर बैंकों से 1200 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप था। वहीं एक अन्य मामले में माफिया अतीक अहमद की 5.0510 हेक्टेयर यानि लगभग 20 बीघा जमीन गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई थी। कुर्की की यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। यह आदेश पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा की कोर्ट ने पारित किया था। अतीक की कुर्क की गई अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत 12 करोड़ 42 लाख 69 हजार 100 रुपये थी।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
