राजस्थान अलवर जिला पंचायत समिति द्वारा खाकनाथ मंदिर परिसर से निकाली गई कलश शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( अलवर जिला पंचायत समिति द्वारा खाकनाथ मंदिर परिसर से निकाली गई कलश शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )

राजस्थान अलवर सकट ग्राम में स्थित आसन की डूंगरी पर स्थित श्री ख़ाक नाथ जी महाराज मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार को कलश यात्रा के साथ नव कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ।
यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सरपंच नरसी राम तथा कमेटी के उपाध्यक्ष मोतीलाल गुर्जर ने बताया कि कलश यात्रा शुभ मुहूर्त में सकट गांव स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ विधिवत बैंड बाजों की स्वर लहरियों के बीच रवाना हुई। यात्रा सकट गांव के सीताराम जी महाराज मंदिर चौथ माता मंदिर चतुर्भुज नाथ महाराज मंदिर रघुनाथ जी महाराज मंदिर थाई वाले हनुमान जी गांव वाला बाबा व चामुंडा माता मंदिर की परिक्रमा करते हुए कार्यक्रम स्थल आसन की डूंगरी ख़ाक नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा की सभी मंदिरों में आरती की गई। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के दौरान पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा में आगे आगे अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वही पीछे पीछे नए नए परिधानों में सजी-धजी महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन गाती हुई चल रही थी। वही साधु संत भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के दौरान आकाश से ड्रोन की सहायता से पुष्प वर्षा भी की गई। कलश यात्रा के दौरान कई महिला श्रद्धालुओं ने बैंड बाजों की स्वर लहरियों के बीच नृत्य किया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यहां कथा प्रतिदिन प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक होगी। वही हवन यज्ञ का कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। कथा का वाचन सकट गांव के कथावाचक पं राधा माधव शास्त्री के द्वारा किया जाएगा वहीं नौ कुड़ीय महायज्ञ का कार्यक्रम विराटनगर के यज्ञाचार्य पं कृष्ण कुमार शर्मा के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ करवाया जावेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन के तहत रविवार रात्रि 8 बजे से गिर्राज रासलीला मित्र मंडल गोवर्धन के कलाकारों के द्वारा रासलीला का मंचन भी किया जाएगा। यज्ञ एवं कथा का समापन 10 दिसंबर को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा। कलश यात्रा के मौके पर महन्त देवदास महाराज, जग्गू दास महाराज, जगत दास महाराज, सरपंच मुकेश , फूलचंद सैनी, फतेह राम , डॉ कमल सेठी, सतनारायण महेश्वरी, विक्रम , बद्री प्रसाद, हरिकिशन , जय लाल, रामकरण, महादेव , रामकरण , मदन लाल सैनी, गोपाल विजय, रामकिशन मीणा, राजकुमार मीणा, राधेश्याम सैनी, मुरारी लाल जैमन, गोपाल प्रसाद लाटा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!