राजस्थान अलवर जिला थाना मालाखेड़ा क्षेत्र शराब ठेकेदारों के आफिस के बाहर बीती रात अज्ञात चोरों ने जीप लेकर हुए फरार सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद । ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना मालाखेड़ा क्षेत्र शराब ठेकेदारों के आफिस के बाहर बीती रात अज्ञात चोरों ने जीप लेकर हुए फरार सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद )
राजस्थान अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना अन्तर्गत क्षेत्र में बीती रात शराब ठेकेदारों के आफिस के सामने खड़ी ठार जीप को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए जिसकी चोरी कि वारदात सी सी कैमरे में कैद हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि बीती रात रोजाना कि तरह आफिस के सामने जीप गाड़ियां खड़ी हुई थी। तथा ठेकेदार के लोग सो रहे थे। सुबह जागने पर देखा तो एक जीप ग़ायब थी।इसकी जानकारी गाड़ी मालिक को दी और आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिसमें अज्ञात चोर जीप चोरी कर ले जाते दिखाई दिये।यह घटना बीती रात 2 बजे कि है जीप चोरी होने कि सूचना मालाखेड़ा थाना पुलिस को दी गई पुलिस ने घटनास्थल का मौका निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा फुटेज देखकर चोरों कि पहचान कर रही है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )
