आयोध्या थाना पूराकलंदर क्षेत्र घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर खंडहर मकान में 22 वर्षीय युवक का पड़ा मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना पूराकलंदर क्षेत्र घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर खंडहर मकान में 22 वर्षीय युवक का पड़ा मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
रामपुर भगन बाजार के निवासी सर्राफा व्यवसायी आयुष सोनी पुत्र अरुण सोनी उम्र लगभग 20 से 22 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर जिवपुर गांव के एक खंडहर मकान के पास झाड़ियां में संदिग्ध अवस्था मे लाश मिली जिससे जिवपुर गाँव मे हड़कंप मच गया जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों द्वारा पूराकलंदर थाने को दी गई। मौकाये घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला गाँव के कुछलोग बकरी चराने गए थे जिन्होंने झाड़ियों में मृतक का शव देखा। मृतक के पास एक बिना नम्बर की बाइक और हेल्मेट भी बरामद हुई जिसको जब्त करके पुलिस अपने साथ थाने ले गई, परिवार वालों को घटना की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रामपुर भगन निवासी मृतक आयुष सोनी का शव औंधे मुंह घर से लगभग बारह किलोमीटर दूर झाड़ियो में पाई गई जो कि अरुण सोनी पुत्र ओम प्रकाश सोनी के रूप में पहचान हुई। जिसकी सूचना पूराकलंदर थाने की पुलिस को दी गई पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए मृतक का शिनाख्त किया, जिसकी सूचना सूचना घरवालों को दिया सूचना पाते ही घर मे कोहराम मच गया और बाजार में कौतूहल का विषय बना हुआ है। सूत्रों और घरवालों की माने तो कल 1 दिसंबर 2023 को किसी के साथ किसी से मिलने को कहकर निकला हुआ था। लेकिन 2 दिसंबर 2023 को लगभग सुबह के 9 बजे परिवार वालों को घटना की सूचना मिली जिससे घर मे कोहराम मच गया, और बाजार में ये घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। कि मृतक वहां पहुंचा कैसे और उसकी मृत्यु कैसे हुई फिलहाल ये पुलिस के जांच का विषय है। घटनास्थल पर पंहुच कर पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया, शव को लेकर लगभग घरवाले आज शाम 6 बजे के आसपास घर पंहुचे जिसके बाद मां बाप और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना के रहस्य की जानकारी हो पाएगी।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
