वाराणसी कोतवाली पुलिस कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशीली दवाओं का किया भंडाफोड़ 4 गोदामों में छापामारी कर लगभग डेढ़ लाख की प्रतिबंधित सिर्फ सीसी किया बरामद दुकानदार को लिया हिरासत में लगातार पूछताछ जारी । ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )


( चार गोदामों पर छापेमारी नशीली दवाओं का करीब डेढ़ लाख प्रतिबंधित सीरप शीशी पुलिस ने किया बरामद छापेमारी जारी )
वाराणसी। नई पीढ़ी को नशे के अंधे कुएं में धकेल कर मुनाफा कमाने वाले को पुलिस ने धर दबोचा है। कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाई में लाखों रुपये कीमत के करीब डेढ़ लाख प्रतिबंधित सीरप शीशी पुलिस ने बरामद किया है। सप्तसागर चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने नशे के कारोबार की पुख्ता जानकारी मिलने पर सोमवार की दोपहर सप्तसागर स्थित ज्ञानमंडल प्लाजा के एक होलसेल दुकानदार के गोदाम पर छापेमारी कर लाखों रुपये कीमत की प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद किया। छापेमारी के दौरान दुकानदार के चार गोदामों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप बरामद कर ड्रग इंस्पेक्टर टीम को बुलाया गया है। छापेमारी की कार्यवाई जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है देर शाम तक अन्य गोदामों से भी भारी संख्या में प्रतिबंधित सिरप बरामद किया जा सकता है। सप्तसागर चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह, कबीरचौरा चौकी प्रभारी प्रीतम तिवारी दुकानदार से पूछताछ कर रहे हैं।

( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )
