बिजनौर थाना बढ़ापुर क्षेत्र आपसी जमीनी विवाद में चली गोली एक की हुई 03 लोग हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफतार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना बढ़ापुर क्षेत्र आपसी जमीनी विवाद में चली गोली एक की हुई 03 लोग हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफतार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को एक ही परिवार को लोगों में संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। फायरिंग में एक ही परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर गोली बरसा दी गई। गोली लगने से गोविंद सिंह (23) पुत्र गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता गुरदीप सिंह (60) मां बीरो बाई (55) वर्ष और भाई बॉबी उर्फ अमरीक सिंह को भी गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए दंपत्ति और उसके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।गोली मारने का आरोप गांव के ही शेरगढ़ फॉर्म के स्वामी भूपेंद्र पर लगा है। आरोपी भूपेंद्र मुंबई में रहता है जो कि कुछ दिन पहले ही गांव आया था और अपने खेत की तारबंदी कर रहा था। तारबंदी का पीड़ित पक्ष ने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआत में हवाई फायरिंग की। बाद में दंपति और उनके दोनों बेटों पर सीधे गोली चला दी।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
