औरया अजीतमल क्षेत्र श्री मद भागवत कथा का किया गया आयोजन चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव के वर्णन में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( अजीतमल क्षेत्र श्री मद भागवत कथा का किया गया आयोजन चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव के वर्णन में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )

उत्तर प्रदेश औरैयाअजीतमल अमृत विचार। कस्बा अजीतमल के शिव कॉलोनी सरकारी अस्पताल के पीछे चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह के चौथे दिन आज कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया गया। कथावाचक आचार्य पंडित सुनील कुमार शुक्ला दद्दा जी महाराज ने श्रोताओं को कृष्ण जन्म की कथा सुनाई और कहां की जब-जब धरती पर अन्याय बढ़ेगा तब तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार जरूर लेते हैं। कथा में आचार्य ने बताया कि कंश के अत्याचारों से नगर वासियों को बचाने के लिए मानव रूप में धरती पर आना पड़ा।कथा को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हुए।कथा में श्रीमती प्रमिला द्विवेदी और उनके पति श्री अवध नारायण द्विवेदी परीक्षित बने। कथा का समय अपराह्न 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है। कथा का विराम 9 दिसंबर तथा कथा का भंडारा 10 दिसंबर को है। कथा के व्यवस्थापक समस्त द्विवेदी परिवार एवं भागवत प्रेमी है। द्विवेदी जी ने बताया कि कथा में डॉक्टर उमेश चन्द्र दीक्षित, रामकृष्ण दुबे बबलू दीक्षित पेप्सी वाले आदि लोग मार्गदर्शक है।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!