उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की परिनिवार्ण दिवस पर डॉ अम्बेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की परिनिवार्ण दिवस पर डॉ अम्बेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि )
औरैया पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही महोदया द्वारा आंबेडकर जी के समतापूर्ण समाज की परिकल्पना पर विचार कर उसे आत्मसात करने तथा अपने दृष्टिकोण में लागू करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना/शाखाओं में आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
