बिहार आरा जिले में पत्रकार ने एक अज्ञात युवक को ब्लड देकर बचाई जान बना चर्चा का विषय। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( पत्रकार ने एक अज्ञात युवक को ब्लड देकर बचाई जान बना चर्चा का विषय )
बिहार के आरा जिले के बिहिया के रहने वाले तेज तर्रार पत्रकार उमाशंकर सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की है। उमाशंकर सिंह के पास बुधवार को एक अनजान व्यक्ति का अचानक फोन आया।फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि हमारे पापा की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है।किडनी प्रॉब्लम है हमें ओ पॉजिटिव ब्लड की सख्त जरूरत है।यह सुनते ही उमाशंकर सिंह ने कहा कि मेरा ओ पॉजिटिव ब्लड है मैं अभी आकर ब्लड दे देता हूं।आधे घंटे के अंदर उमाशंकर सिंह ने जाकर ब्लड दिया। पत्रकार ने उमाशंकर सिंह ने कहा कि बहुत ही सुकून महसूस हुआ मैं किसी के काम आ सकता हूं।रक्तदान महादान है।रक्तदान जैसा महादान कोई दान नहीं है।हम किसी को जीवन दान देने के काम आ सके यही तो मानवता होती है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं जो दूसरों के काम आ सके उसे ही जिंदगी कहते हैं।युवाओं से अपील करते हुए उमाशंकर सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आप लोग भी रक्तदान जरूर करें।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
