औरया दिबियापुर टूटी सड़कें दे रही मौत को दावत सवारी से भरी आटो अन्यत्रित होकर गिरी तालाब में बाल -बाल बचे सभी। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( दिबियापुर टूटी सड़कें दे रही मौत को दावत सवारी से भरी आटो अन्यत्रित होकर गिरी तालाब में बाल -बाल बचे सभी )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर से सवारी लेकर फफूंद आरहा ऑटो नगर के नुमाइश मैदान के पास पहुचते ही टूटी हुई सड़क के कारण अनियंत्रित होकर बगल तालाब में जा गिरा l ऑटो में बैठी पांच सवारियां पानी मे गिरकर भीग गई। गलीमत रही की किसी को कोई चोट नही आई।नगर स्थित नुमाइस मैदान से दरगाह जाने वाली सड़क तालाब के किनारे टूटी हुई है। सड़क सकरी होने के कारण वहां से वाहनो का क्रास होना या ओबरटेक करना मुश्किल होता है गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे दिबियापुर से सवारी लेकर आरहा ऑटो नगर के नुमाइश मैदान से आगे दरगाह के दरगाह के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से दूसरा ऑटो आ जाने के कारण चालक ने उसे जगह देने के लिए अपना ऑटो तालाब की औऱ किया जिससे ऑटो टूटी हुई सड़क के कारण अनियंत्रित होकर तालाब मे जा गिरा जिससे उसमे बैठी सवारियां जिसमे परी आठ वर्ष, माहिर अदा खान 14 वर्ष निवासी मोहल्ला बाबा का पुरवा फफूंद जो दिबियापुर में स्कूल से वापस घर जारही थी। व दिबियापुर निवासी कमलेश कुमार, डोरीलाल, शशि तथा उनके साथ एक सात साल का बालक ऑटो मे बैठा था यह लोग दिबियापुर से बकेबर शादी में शामिल होने जारहे थे, ऑटो के तालाब मे गिर जाने से उसमे बैठी सवारियां औऱ बच्चे पानी मे गिर गए राहगीरो ने आनन फानन बच्चों को पानी से बाहर निकाला दोनों बच्चे ठंड लगने से थर थर काँप रहे थे । यदि बच्चों को तुरंत पानी से बाहर नहीं निकला जाता तो कोई अनहोनी घटना भी हों सकती थी । ऑटो चालक ने पानी मे भीगी सवारियों की औऱ कोई ध्यान न देते हुए अपना ऑटो तालाब से निकलने मे व्यस्त हो गया ।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!