झांसी थाना पूंछ क्षेत्र कानपुर हाइवे तेज रफ्तार से आ रही कार अन्यत्रित होकार जा गिरी ओवरब्रिज से नीचे नाले में 03 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल। ( सत्येंद्र कुमार की खास रिपोर्ट )

( बाइट- रोहनी एंबुलेंस कर्मी )
( बाइट- देवेंद्र सिंह घायल का बेटा )
( थाना पूंछ क्षेत्र कानपुर हाइवे तेज रफ्तार से आ रही कार अन्यत्रित होकार जा गिरी ओवरब्रिज से नीचे नाले में 03 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल )
उत्तर प्रदेश झांसी के थाना पूंछ क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर एक कार असंतुलित होकर फतेहपुर ओवर ब्रिज से नाले में गिर कर पलट गई, इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद सभी घायलों को मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिये रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कार सवार कानपुर से झांसी की ओर आ रहे थे, इसी दौरान फतेहपुर ओवर ब्रिज पर हादसा हो गया और कार असंतुलित होकर गंदे नाले गिर गई। जिसमें में कार सवार बृजेश, राकेश और रामसिंह घायल हुए हैं, घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे पिता की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें पिताजी चाचा और उनके दोस्त घायल हुए हैं। गाड़ी असंतुलित होकर गंदे नाले में हाईवे से नीचे गिर गई थी। वहीं एंबुलेंस कर्मी रोहनी ने बताया कि पूंछ थाना क्षेत्र के हाईवे पर पुल से नाले में एक कार गिर गई थी। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज की रेफर कर दिया गया है।
