औरैया थाना सहायल पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 गैंगस्टर वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना सहायल पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 गैंगस्टर वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक  श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सहायल श्री गंगादास गौतम के नेतृत्व में थाना सहायल पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 196/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिषेक राजपूत उर्फ मंजीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम गपचरियापुर थाना सहार जनपद औरैया को सबलपुर तिराहे के पास से समय करीब 8.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना सहायल पर मु0अ0सं0 199/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभिषेक राजपूत उर्फ मंजीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम गपचरियापुर थाना सहार जनपद औरैया
बरामदगी-
1.एक अदद तमंचा 315 बोर
2.दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 133/23 धारा 392/411 भादवि0 थाना सहायल जनपद औरैया
2.मु0अ0स0 474/23 धारा 392/411 भादवि0 थाना दिवियापुर जनपद औरैया
3.मु0अ0स0 167/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सहायल जनपद औरैया
4.मु0अ0स0 196/23 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना सहायल जनपद औरैया
5.मु0अ0स0 199/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सहायल जनपद औरैया

गिरफ्तार करने वाली टीम-
थानाध्यक्ष सहायल श्री गंगादास गौतम, कां0 विशेष कुमार, कां0 निशान्त तोमर


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!