औरया पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना फफूंद परिसर में थाना समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी गई समस्या एवं निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना फफूंद परिसर में थाना समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी गई समस्या एवं निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा थाना फफूंद में उपस्थित होकर थाना समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। महोदयगण द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके तथा महोदयगण द्वारा थाना फफूंद का निरीक्षण किया गया। इस इस दौरान थानाध्यक्ष फफूंद समेत सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशानुसार थाना दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने सर्किल/थानों पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनकी गुर्णवत्तापूर्ण व त्वरित विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
Back to top button
error: Content is protected !!