उत्तर प्रदेश कानपुर थाना नवाबगंज पुलिस को मिली बड़ी क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने 06 घंटे के अंदर किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )

( बाइट///प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल )
( थाना नवाबगंज पुलिस को मिली बड़ी क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने 06 घंटे के अंदर किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
कानपुर में एक के बाद एक हत्या का सिलसिला लगातार जारी है जहां रविवार रात करीब दो बजे एक युवक की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गयी जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर, डीसीपी , एडीसीपी, एसीपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए और घटना में शामिल तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि कानपुर के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत गंगाबैराज से 12 सौ मीटर एक फॉर्म हाउस के बाहर एक युवक जिसका नाम प्रतीक था किराए के मकान में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था जो कि मूल रूप से कन्नौज का निवासी था रविवार रात लिफ्ट मांगने के लिए तीन लोग सूरज दिवाकर,अंकुर सैनी और ललित निषाद के सम्पर्क मे आया ये तीनों ही नशे की हालत में थे और प्रतीक से झगड़ा करने लगे मामला इतना बढ़ गया कि इन तीनों ने प्रतीक से पहले मारपीट की फिर गला रेतने के बाद सिर कूचकर हत्या कर दी गंगा बैराज बिठूर रोड पर युवक की गला रेतकर और सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने पूर्व विधायक के फॉर्म हाउस के बाहर घटना का अंजाम दिया है। फॉर्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से भाग रहे एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके अन्य दो को भी गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि मृतक प्रदीप मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला था। देर रात नशे की हालत में उसने एक ई रिक्शा को रोका। उसने रिक्शा चालक को गाली देते हुए खुद को नवाबगंज छोड़ने की बात कही। जिस पर यह रिक्शा पर सवार तीन युवकों ने उसे ई रिक्शा पर बिठा लिया और उसे पीटने लगे। नशे में धोती रिक्शा सवार तीन युवकों से पीटने के बाद आगे छोड़ देने का विचार कर रहे थे। तभी , प्रदीप ने उनसे कहा कि वह क्षेत्र के दबंग देवा से उनकी शिकायत करेगा। देवा उसका दोस्त है देवा उनको सबक सिखाएगा। तीनों आरोपियों में से एक की देवा पहले पिटाई कर चुका था। देव का नाम सुनते ही वह आकर्षित हो गया और उन्होंने मिलकर प्रदीप की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रोड पर एटा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश्वर सिंह के फॉर्म हाउस के बाहर शव फेंक दिया। इस दौरान तीनों शव का सिर ईंट से कूच रहे थे। चीख-पुकार सुन बगल वाले फॉर्म हाउस के गार्ड ने हत्याकांड को देख लिया और नवाबगंज थाने पर सूचना दी।सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पहले अंकुर और फिर छापेमारी करके हत्यारोपी सूरज और ललित को अरेस्ट कर लिया। तीनों के कपड़े खून से सने हुए थे। प्राथमिक पूछताछ में तीनों ने नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही है। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )
