फिरोजाबाद थाना एका पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान आलाकत्ल बरामद कर अपने सगे भाई की हत्या करने वाले फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( रिहान अली की खास रिपोर्ट )

( थाना एका पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान आलाकत्ल बरामद कर अपने सगे भाई की हत्या करने वाले फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी जसराना फिरोजाबाद के नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 452/2023 धारा 302 भादवि में मृतक घनश्याम पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी नगला दयाराम थाना एका जिला फिरोजाबाद की उनके भाईयों ब्रजेश कुमार, भगवान सिंह पुत्रगण इन्द्रपाल सिंह व महावीर सिंह पुत्र सेती लाल नि0गण नगला दयाराम थाना एका फिरोजाबाद द्वारा हत्या किये जाने के उपरान्त फरार चल रहे अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र स्व0 इन्द्रपाल सिंह निवासी नगला दयाराम थाना एका फिरोजाबाद को आज दिनांक 13.12.2023 को सरसों का खेत बहद ग्राम नगला दयाराम से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अंगोछा व एक अदद सड़िया (लोहे की) बरामद की गयी है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है |

( रिहान अली की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!