औरया मौसम से बचाव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा 0) महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्था की गाइडलाइन जारी। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( मौसम से बचाव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा 0) के निर्देशन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्था की गाइडलाइन जारी )

उत्तर प्रदेश औरैया 13 दिसम्बर 2023 अपर जिलाधिकारी (वि0/रा 0) महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण औरैया ने शीतलहर से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों के सम्बन्ध में गाइड लाइन जारी की है। कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल का चूल्हा और हीटर आदि के प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन और वायु संचार बनाए रखें, ताकि कमरे में जहरीला धुआं एकत्रित न हो। घर में अलाव का सामान न हो तो अत्यधिक ठंड के दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलाव से सर्दी से छुटकारा पा सकते। कई स्तरों वाले गर्म कपड़े जैसे- ऊनी कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर इत्यादि का प्रयोग आपको शीतदंश से बचा सकते है। अत्यधिक ठंड और कोहरा पड़ने पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को जितना हो सके घर के अंदर रखें। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। हाइपोथर्मिया के लक्षणों जैसे-असामान्य शरीर का तापमान, भ्रम या स्मृति हानि, बेहोशी, विचलन, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना, थकावट इत्यादि की स्थिति उत्पन्न होने पर अपने नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!