उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी ने आगमी मौसम बचाव के दृष्टिगत की गाइड लाइन जारी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी ने आगमी मौसम बचाव के दृष्टिगत की गाइड लाइन जारी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेशऔरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देशन पर शीत लहर व ठंड से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण औरैया द्वारा क्या करें, क्या न करें के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी की है, जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि शीत लहर से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें । स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें, रेडियो सुने, एंव टी०वी० देखे ताकि ये पता चल सके कि शीत लहर आने वाली है और सतर्क रहे। शीतलहर से शरीर में गर्माहट बनाये रखने के लिए गर्म पानी और दूसरे गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। हीटर, ब्लोअर कोयले की अंगीठी, आदि जलाते समय थोड़ी खिड़की खोल के रखे, जिससे जहरीली कार्बन मोनो आक्साइड गैस बाहर निकल सकें । सोने से पहले सभी हीटर ब्लोअर, कोयले की अंगीठी आदि को बंद कर के रखें । ठंड के दौरान जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और पशुशाला को चारों तरफ से ढक कर रखे शीतलहर के दौरान पशुओं को बांध के रखें खुले में कदापि न छोड़ें और जानवरों को ठंडा चारा व ठंडा पानी देने से बचें । बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ, एवं पैरों को गर्म कपड़े से ढकें। वाहन में रेडियम की पट्टी लगाए जिससे रात के समय सामने से आ रहे वाहन चालक आपके वाहन को आसानी से देख सके।जानवरों के गले की रस्सी में भी रेडियम की पट्टी लगाए ताकि रात के समय जानवर यदि रोड पर इधर उधर आ जाए तो वाहन चालक को दिखायी दे सके। शराब का सेवन करने से बचे क्योंकि यह आपके शरीर के अन्दरूनी तापमान को गिरा देते है जो शीत लहर में हानिकारक साबित हो सकते है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
