गोंडा दुल्हन हेलिकॉप्टर से विदा होकर पहुंची असनहरा गांव ससुराल बना चर्चा का विषय। (निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( दुल्हन हेलिकॉप्टर से विदा होकर पहुंची असनहरा गांव ससुराल बना चर्चा का विषय )
गोण्डा 17 दिसंबर। छपिया के असनहरा गांव में दुल्हन की विदाई होकर हेलीकॉप्टर से आना लोगों के कौतूहल का विषय रहा। देखने वालों की काफी भीड़ मौजूद रही। मण्डल में पहली बार कोई दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल हेलीकॉप्टर से आयी है।
विकास खंड छपिया के असनहरा गांव निवासी ओम प्रकाश वर्मा के सुपुत्र दीपक वर्मा की शादी 15 दिसंबर को कन्नौज जिले के सराय मारूफ, कीरतपुर निवासी वीर विक्रम सिंह कटियार की सुपुत्री शिवा कटियार के साथ सम्पन्न हुयी । 16 दिसंबर को दुल्हन की विदाई होकर छपिया में तीन बजे हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। हेलीकॉप्टर छपिया के जे आर राम सुरेमन बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में लैंड किया। असनहरा गांव निवासी ओम प्रकाश वर्मा हरियाणा रेवाड़ी में बी. डी. इंडिया लिमिटेड कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। दीपक वर्मा नोएडा में रन पैसा डॉट कॉम कंपनी चलाते हैं। शिवा कटियार बी.टेक.की पढ़ाई पूरी कर मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर फरीदाबाद में पोस्ट है । कन्नौज से छपिया हेलीकॉप्टर से दुल्हन को देखने के लिये हजारों लोगों की भीड़ लगी रही । फायर व पुलिस विभाग के जवान मौजूद रहे। पहले एक बजे तक हेलीकॉप्टर को लैंड होना था लेकिन दिल्ली में कुहासा होने के कारण वहां से उड़ान भरने में देरी हुयी। पहले एक बजे तक हेलीकॉप्टर को लैंड होना था लेकिन दिल्ली में कुहासा होने के कारण वहां से उड़ान भरने में देरी हुयी। 12 लाख रूपए किराये के रूप मे जेआर एयरलाइंस ने लिए जे.आर. एयरलाइन्स दिल्ली की सात सीटर हेलीकॉप्टर थी। जिसे विनम कटारिया, अभिनव त्रिपाठी सहित तीन लोग पायलेटिंग कर रहे थे। लगभग बारह लाख रूपये व्यय हुआ है।एक घंटे मे 190 लीटर ईधन लगता है।

(निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
