औरया जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बेहतर कुशलतापूर्वक कार्य करने व देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त मिलने पर टाटा मेमोरियल द्वारा किया गया सम्मानित। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बेहतर कुशलतापूर्वक कार्य करने व देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त मिलने पर टाटा मेमोरियल द्वारा किया गया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश औरैया स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर 7वें जेआरडी मेमोरियल अवार्ड के लिए जिला का चयन किया गया था। सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को पुरस्कृत किया गया। स्वास्थ्य विभाग में अच्छा काम हो रहा है। इसके चलते यह अवार्ड दिया जाता है। विभाग ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत अक्टूबर में ब्लाक भाग्यनगर में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जगजीवनपुर को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिला, पांच सामुदायिक केंद्रों और 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को राज्य स्तर का कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है।क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को गोद लिए जाने और पुष्टाहार दिए जाने, 100 शैय्या जिला चिकित्सालय व 50 शैय्या में प्रसव सुविधा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के पश्चात महिला नसबंदी सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीबीसी जांच,डेंगू की जांच एलाइजा मशीन से शुरू करने समेत आदि स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की हैं।दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में जिले की उक्त उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को सम्मानित किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!