गोंडा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग की गई समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग की गई समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

गोण्डा डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायी जाय। डीएम ने कहा कि अपराधी किस्म के लोगों को यह मैसेज जाये कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सजा से बच नहीं सकते हैं। उन्हें ऐसी सजा दिलाई जाए कि वह एक नजीर बनें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों से शत प्रतिशत परिक्षित कराया जाय तथा दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। डीएम ने सभी अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि अभियोजन के कार्य को गंभीरता से लें। सभी सम्बन्धित विभाग के द्वारा अपने शासकीय कार्यों के साथ साथ अभियोजन के कार्यों में गंभीरता दिखायें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन अजीत कुमार मिश्र, एआरओ पूर्ति विभाग, समस्त शासकीय अधिवक्ता व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!