उत्तर प्रदेश इटावा थाना बढपुरा क्षेत्र में विगत दिनों सहकारी समिति माल गोदाम में हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 11 बोरी डीएपी 29 खाली बोरी,04 मोबाइल व बोलेरो गाड़ी बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफतार। ( इरफान खान की खास रिपोर्ट इटावा)


( थाना बढपुरा क्षेत्र में विगत दिनों सहकारी समिति माल गोदाम में हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 11 बोरी डीएपी 29 खाली बोरी,04 मोबाइल व बोलेरो गाड़ी बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे की जा रही जांच में दिनांक 20.12.2023 की रात्रि को थाना बढ़पुरा पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग मिले। थाना पुलिस भ्रमणशील थी कि तभी आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि सहकारी समिति माल गोदाम कामेत से डीएपी खाद की बोरियां चोरी करने वाले खाद को म0प्र0 में बेचने जा रहे हैं, सूचना पर तत्काल थाना बढ़पुरा पुलिस टीम द्वारा चम्बल पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान बुलेरो पिकअप आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया तो उनके द्वारा पीछे मुडकर भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर बुलेरो पिकअप में बैठे 02 व्यक्तियों को चम्बल पुल के पास से समय 20.47 बजे गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों से पिकअप में लदी खाद की बोरियों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि यह खाद हमने व हमारे अन्य साथी मोनू उर्फ राघवेन्द्र द्वारा मिलकर सहकारी समिति माल गोदाम, कामेत से दिनांक 26/27.11.2023 की रात्रि को चोरी की गयी थी जिनमें से 66 बोरी हम लोगों ने मिलकर दुकानदार आलोक पुत्र अमृतलाल निवासी ग्राम सकराया थाना फूफ़ जनपद भिण्ड म0प्र0 को बेच दी थी जिससे प्राप्त पैसों को आपस में मिलकर बाँट लिया था तथा शेष बोरियों को आज बेचने जा रहे थे ।अभियुक्तों की निशादेही के आधार पर दुकानदार आलोक पुत्र अमृतलाल को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।इसी के साथचोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप बुलेरो को जब्त कर धारा 207 एमबीएक्ट में सीज किया गया । पुलिस के अनुसार अभियुक्त मोनू उर्फ राघवेन्द्र अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा । गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुर पुत्र आनन्द कुमार गुप्ता निवासी ग्राम कामेत थाना बढपुरा जनपद इटावा, विकास पुत्र दयाराम नि0 ग्राम उदी थाना बढपुरा जनपद इटावा ।एवं आलोक पुत्र अमृतलाल नि0 ग्राम सकराया थाना फूँप जनपद भिण्ड म0प्र0 शामिल हैं। उक्त से बरामद चोरी की 11 डी0ए0पी0 खाद की बोरी, 29 खाली डी0ए0पी0 खाद की बोरी, 80680/- रुपये नगद , 03 मोबाइल एण्ड्रायड, 01 मोबाइल कीपैड , 01 पिकअप बुलेरो ( चोरी की घटना में प्रयुक्त ) को जब्त किया गया है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के पच्चीस दिन बाद मामले का खुलासा करने बाली पुलिस टीम में उ0नि0 बेचन कुमार सिंह थानाध्यक्ष बढपुरा, उ0नि0 अवधेश कुमार, उ0नि0 अरूण कुमार, उ0नि0 अरूण तिवारी, का0 ओम वीर सिंह, हे0का0 चालक रामचन्द्र सैनी, का0 आलोक वर्मा, का0 इमरान मलिक आदि शामिल रहे। थानां बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम कामेत स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड के गोदाम से दिनांक 27 नबम्बर 2023 को खाद की चोरी मामले में समिति के सचिव नरेन्द्र सिंह पुत्र रामसनेही सिंह द्वारा थाना पर सूचना दी गयी कि दिनांक 26/27.11.2023 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा सहकारी समिति माल गोदाम के शटर का ताला तोड़कर 102 बोरी खाद चोरी कर ली गयी है।जिसकी थानां में रिपोर्ट दर्ज की गई तथा जांच शुरू की गई।
