आगरा जीवन मंडी चौकी क्षेत्र आस्था सिटी सेन्टर में स्पा सेंटर की आड़ चल रहा गोरखधंधा विडियो हुआ वायरल पुलिस पहुचने से पहले संचालक सहित युवतियां हुई फरार। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( जीवन मंडी चौकी क्षेत्र आस्था सिटी सेन्टर में स्पा सेंटर की आड़ चल रहा गोरखधंधा विडियो हुआ वायरल पुलिस पहुचने से पहले संचालक सहित युवतियां हुई फरार )
उत्तर प्रदेश आगरा जीवनी मंडी चौकी क्षेत्र में आस्था सिटी सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा नहीं लग पा रहा अंकुश । फतेहाबाद रोड से देह व्यापार के सौदागर अब शहर के बीचों-बीच अपने पैर जमा रहे हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी शहर में गर्म गोश्त के व्यापार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जीवनी मंडी चौकी क्षेत्र में आस्था सिटी सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें ग्राहक और महिलाओं की बातचीत हो रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जीवनी मंडी चौकी प्रभारी ने स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां ताला लटका मिला। वीडियो वायरल होने के बाद स्पा सेंटर संचालक और युवतियां वहां से फरार हो गईं। छत्ता पुलिस के अनुसार वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व में भी कई बार स्पा सेंटरों के वीडियो वायरल हुए, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पहले ही सेंटर बंद कर संचालक और युवतियां फरार हो गईं।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
