उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना पचोखरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों लगभग 800 ग्राम सोने चांदी के आभूषण व 5 लाख रुपए नगदी व रिवालवर लेकर हुए फरार पुलिस ने कुछ दूरी पर किया बरामद आरोपीयों की तलाश में जुटी पुलिस। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

 

( वाइट सी ओ अनिवेश कुमार )

( थाना पचोखरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों लगभग 800 ग्राम सोने चांदी के आभूषण व 5 लाख रुपए नगदी व रिवालवर लेकर हुए फरार पुलिस ने कुछ दूरी पर किया बरामद आरोपीयों की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना पचोखरा के गांव गंगाराम में बुधवार की रात चोरों ने जंगला उखाडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे लाखों के जेवर , नगदी और लाईसेंसी रिवाल्वर के साथ सोना भी चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। थाना पचोखरा के गांव गंगाराम में कुलदीप उपाध्याय अपने परिवार के साथ रहते है। वह रात्रि के समय घर के अंदर सो रहे थे। रात्रि में अज्ञात चोरों ने जंगला उखाडकर घर में प्रवेश कर लिया। वहीं चोरों ने घर के कमरों की बाहर से कुंदी लगा दी। जिससे चोरों ने घर में रखे लाखों रूपये के आभूषण और नगदी तथा रिवाल्वर भी चोरी कर ले गये। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक सहित फोसेसिंक टीम भी पहुॅची और जांच पड़ताल की। इस संबध में सीओ अनिवेश कुमार का कहना है कि चोरों ने लाखों रूपये के आभूषण जिसमें सोना 800 ग्राम और रिवाल्वर भी चोर ले गये। जिसमें रिवाल्वर मिल गयी। फिलहाल जाॅच की जा रही। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जायेगा।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!