नोएडा 16 सेक्टर थाना क्षेत्र में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा का पत्नी के मारपीट का विडियो हुआ वायरल पर एफआईआर दर्ज। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

(  16 सेक्टर थाना क्षेत्र में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा का पत्नी के मारपीट का विडियो हुआ वायरल पर एफआईआर दर्ज )

नोएडा उत्तर प्रदेश के चमक दमक वाले शहर नोएडा में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने के मामले सेक्टर16 थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।विवेक बिंद्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी यानिका के साथ मारपीट की है।पुलिस ने इसकी जानकारी दी।यानिका के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विवेक बिंद्रा के झगड़े का वीडियो वायरल

पिटाई के बाद यानिका का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चलता रहा।यानिका के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनके कान का पर्दा तक फट गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।विवेक बिंद्रा का पत्नी यानिका से झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में विवेक बिंद्रा अपनी सोसाइटी के मेन गेट पर अपनी पत्नी यानिका के साथ जबदस्ती कर रहे हैं।

एफआईआर में विवेक बिंद्रा पर लगे ये आरोप

महिला के भाई वैभव क्वात्रा ने पुलिस में जो शिकायत दी है उसमें उसने बताया है कि मेरी बहन की शादी 6/12/2023 को ललित मानगर होटल मे विवेक बिन्द्रा से हुई थी,जो नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेन्सी, फ्लैट- 4209, सेक्टर 94 में रहते हैं। 7/12/2023 की सुबह 2.30 से 3.00 बजे के बीच मेरे जीजा विवेक बिन्द्रा अपनी मां प्रभा जी से बहस बाजी कर रहे थे। इस बात को लेकर मेरी बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो मेरे जीजा ने मेरी बहन के साथ कमरा बन्द करके गाली-गलौज करते हुए खूब मारपीट की, जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई भीं नही दे रहा। बाल भी खूब नोचे और सर के घाव की वजह से चक्कर भी आ रहे हैं। जिसका इलाज कडकड़डुमा दिल्ली स्थित कैलाश दीपक हॉस्पिटल में हो रहा है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!