उत्तर प्रदेश औरया कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों सौर्य उर्जा प्लेटों की हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 02 सोलर प्लेट व 890 रुपए नगदी बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों सौर्य उर्जा प्लेटों की हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 02 सोलर प्लेट व 890 रुपए नगदी बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी । गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी करते हुये अभियुक्तगण 1.चरन सिंह पुत्र गुरुवचन निवासी मो0 बदनपुर कालोनी थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 45 बर्ष  2.नीरज  पुत्र चरन सिंह निवासी मो0 बदनपुर कालोनी थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 20 बर्ष  3.अजय कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी मो0 बदनपुर कालोनी थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 35 बर्ष 4.दिलीप सिंह उर्फ अमन दोहरे पुत्र स्व0 रामअवतार निवासी नगला चैन सुख विरिया थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र 32 वर्ष को ग्राम पन्हर जाने वाली रोड के पास से समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद सोलर प्लेट तथा कुल 890/- रूपये बरामद किये गये । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 1043/23 व मु0अ0सं0 1066/23 धारा 379 भादवि0 में धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया कि 15-16 दिन पहले हम चारों ने मिलकर जमालीपुर गाँव के पास से एक ट्यूववेल मे लगे ट्रान्सफार्मर को खोलकर खम्भे से नीचे गिरा दिया था और उसके अन्दर के सारे हिस्से पुर्जे खोलकर ले गये थे जिससे ट्रान्सफार्मर का सारा तेल वही बह गया था और अन्दर के लोहे एव तांबे के हिस्से पुर्जे व तार एक फेरी वाले कबाडी को औरैया मे 6000 रू0 मे बेच दिये थे और प्राप्त रुपयों को आपस में 1500 -1500 रु0 बाँट लिये थे  तथा आज हम चोरी की गयी सोलर प्लेटों को बेचने के लिये जा रहे थे कि आप ने हमें पकड लिया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
घटना 01- दिनांक 12.12.2023को वादी मंगल सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम जैतपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.12.2023 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा खेत पर लगे ट्यूबवेल के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को गिराकर उसका सारा सामान चोरी कर लिया गया हैं। जिसके सम्बन्ध थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 1043/23 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
घटना 02- दिनांक 20.12.2023 को वादी शैलेन्द्र कुमार पुत्र लालाराम निवासी ग्राम बिचौली,  मिहौली, बेअर हाउस के सामने थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 19.12.2023 की रात्रि को उनकी अज्ञात चोरो द्वारा ट्यूबवेल पर लगी 2 सोलर प्लेट व करीब 30 मीटर केबिल चोरी कर ली गयी हैं। जिसके सम्बन्ध थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं01066/23 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.चरन सिंह पुत्र गुरुवचन निवासी मो0 बदनपुर कालोनी थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष
2.नीरज पुत्र चरन सिंह निवासी मो0 बदनपुर कालोनी थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष
3.अजय कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी मो0 बदनपुर कालोनी थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 35 वर्ष 4.दिलीप सिंह उर्फ अमन दोहरे पुत्र स्व0 रामअवतार निवासी नगला चैन सुख विरिया थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र 32 वर्ष
बरामदगी-
दो अदद सोलर प्लेट तथा कुल 890/- रूपये
गिरफ्तार करने वाले टीम थाना कोतवाली औरैया-
श्री पंकज मिश्रा थानाध्यक्ष थाना कोतवाली औरैया, म0उ0नि0 आनन्द कुमारी, का0 तेजेन्द्र सिंह, का0 पवन कुमार, का0 रिंकू
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
Back to top button
error: Content is protected !!