औरया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


 

( थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेशऔरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगंबर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दिबियापुर श्री मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोनू पुत्र कुवँर लाल निवासी नरायन पुर थाना सहार जनपद औरैया को मय एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ विझाई पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 812/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त का विवरण-
मोनू पुत्र कुवँर लाल निवासी नरायनपुर थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 26 वर्ष
बरामदगी-
1. एक अदद देसी तमंचा 12 बोर
2. दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना दिबियापुर औरैया-
उ0नि0 देवेन्द्र प्रसाद मय टीम


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!