औरया अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 130 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस ) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 130 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस ) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अजीतमल श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पर गौवध निवारण अधि0 व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त नूरआलम उर्फ अउआ उर्फ भूरा पुत्र मुख्तार आलम निवासी ग्राम दलेलनगर थाना अजीतमल जिला औरैया को मय 130 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 745/23 धारा 08/20 NDPS ACT एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त- 1.नूरआलम उर्फ अउआ उर्फ भूरा पुत्र मुख्तार आलम निवासी ग्राम दलेलनगर थाना अजीतमल जिला औरैया
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 736/23 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 124/23 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 थाना अजीतमल जनपद औरैया
3. मु0अ0सं0 745/23 धारा 08/20 NDPS ACT थाना अजीतमल जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एरवाकटरा-
प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल श्री राजकुमार सिंह व उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार मय टीम

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
