उत्तर प्रदेश औरया महिला थाना थानाप्रभारी द्वारा आपसी परिवार विवाद में रह रहे अलग-अलग 06 परिवारजनों की आपसी सहमति से लौटा आई खुशियां परिवारजनों के खिल उठे चेहरे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( महिला थाना थानाप्रभारी द्वारा आपसी परिवार विवाद में रह रहे अलग-अलग 06 परिवारजनों की आपसी सहमति से लौटा आई खुशियां परिवारजनों के खिल उठे चेहरे )
उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी रीना गौतम की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। जिसमें आज 20 फाइलें दायर की गई व 05 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
