बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र 60 सवारियों से भरी डबल डेकर बस व ट्रक में हुई भीषण टक्कर में 03 लोगों की हुई मौत 07 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( कोतवाली देहात क्षेत्र 60 सवारियों से भरी डबल डेकर बस व ट्रक में हुई भीषण टक्कर में 03 लोगों की हुई मौत 07 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल )
बहराइच गुजरात के राजकोट से लगभग 60 यात्रियों को लेकर बलरामपुर जा रही डबल डेकर बस की कोतवाली देहात क्षेत्र के धरसवा में सुबह लगभग 8 बजे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हैं। बहराइच जिले के विभिन्न रूटों से टूरिस्ट परमिट की आड़ में कई प्रदेशों तक बस संचालन किया जाता है साथ ही उनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है। ऐसी ही एक डबल डेकर बस जो गुजरात के राजकोट से बलरामपुर जिला के लिए निकली थी बहराइच- बलरामपुर हाइवे पर धरसवा के बाद ट्रक से टकरा गई।हादसे में देवरिया के भटनी निवासी ट्रक ड्राइवर 40 वर्षीय पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।बस सवार श्रावस्ती के इकौना कस्बा निवासी 35 वर्षीय महबूब और गोंडा के अजनईया निवासी 38 वर्षीय राम राज की मौत हो गई। इनमें से एक बस का चालक था।हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र के गोबराई निवासी 10 वर्षीय सूरज और उसकी मां 35 वर्षीय कलावती समेत दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को सीएचसी गिलौला और एक को मेडिकल काॅलेज बहराइच लाया गया, जिसमें सूरज की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर कोतवाल देहात ब्रह्मा गौड़ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाकर आवागमन शुरू करवाया गया साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। भीषण सड़क हादसे की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।एसपी ने घायलों को हर संभव मदद के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया।डीएम मोनिका रानी एसपी के साथ मेडिकल कालेज पहुंची। यहां पर भर्ती घायलों का हलचल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। बता दें कि बस और ट्रक में टक्कर इतनी भीषण हुई कि दोनों वाहन एक दूसरे में घुस गए और परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों को अलग करने के लिए जीसीबी बुलाई गई। उसके बाद वाहनों को अलग किया गया।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
