सहारनपुर थाना मंडी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना मंडी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशो का हो रहा है,सख्ती के साथ पालन थाना सरसावा क्षेत्र में अपनी तैनाती के दौरान अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से बड़े से बड़े अपराध की दुनिया के बादशाहों को घुटनों के बल पर थाने में आकर आत्मसमपर्ण कराने वाले एवम सरसावा क्षेत्र के लोगों के दिलों मे अपनी अच्छी कार्यशैली की एक नई छाप छोड़ने वाले इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने थाना मण्डी की कमान संभालते ही खुंखार अपराधियों पर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई कर,किया अपराधो को जमींदोज।उनकी पुलिस टीमों की तेज तर्रार कार्रवाई अभी भी लगातार जारी है।अभी हाल ही में थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की पुलिस टीम ने एक चोरी का जोरदार खुलासा करते हुए चोरी का माल तो बरामद किया ही था,साथ ही बड़े पैमाने पर अवैध चरस भी बरामद की थी।और यही नहीं कल भी उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर ललित तोमर ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चेकिंग के दौरान गाडो के चौक से कम्बोह जाने वाले से चरस के एक बड़े कारोबारी इमरान उर्फ मानी निवासी अहमद कालोनी थाना देहात कोतवाली को किया गिरफतार,जिसके कब्जे 350 ग्राम अवैध चरस भी बरामद की गई।आपको बता दें,कि यह वही चरस कारोबारी इमरान है,जिसके चरस के कारोबार ने अनगिनत युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर उन्हें भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था।इसके पकड़े जाने क्षेत्र के लोगों ने भी एक बड़ी राहत की सांस ली तथा पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई की भूरी भूरी प्रशंसा भी की।आपको यह भी बता दें,कि जब से इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने थाना मण्डी की बागडोर सम्भाली है,अपराध करने वाले,या तो क्षेत्र छोड़कर भाग चुके हैं,या फिर भूमिगत हो गए,मण्डी क्षेत्र में होने वाले अपराध आज की तारिख में ना के बराबर है।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
