सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

 

( थाना देवबंद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा लगातार इस मामले पर अपनी नज़र बनाए हुए थे,उन्हीं के आदेश पर हुई इसकी गिरफ्तारी | सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर उस पर पोस्ट डालकर पुलवामा हमला दुबारा होने की धमकी देने वाला मौहम्मद ताल्हा देवबंद फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार।आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले को थाना देवबंद प्रभारी सुबे सिंह की पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा।आपको बता दें,कि इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा के कुशल निर्देशन में अपराधो की रोकथाम हेतु जनपदीय सोशल मीडिया सेल आपत्तिजनक,जातिगत, धार्मिक एवम राष्ट्रविरोधी पोस्ट करने वाले यूजर्स पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।इसी क्रम में सोशल मीडिया पर पुलवामा अटैक दोबारा होगा शीर्षक के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई।जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए विधिक कार्रवाई हेतु थाना देवबंद प्रभारी सुबे सिंह को तुरंत निर्देश दिए गये। एसएसपी के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए इंस्पेक्टर सुबे सिंह ने एक टीम का गठन करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के पीछे लगा दी,जिसे काफी मशक्कत के बाद देवबंद फ्लाईओवर के पिलर नम्बर-99 के पास से गिरफ्तार कर लिया।आपको बता दें,कि इस मामले पर एसएसपी सहारनपुर भी लगातार अपनी नज़र बनाए हुए थे तथा उनके द्वारा एक बाईट के दौरान भी कहा गया था,कि इस आपत्तिजनक पोस्ट डाले वाले की जांच चल रही है,सही तथ्य सामने आने के बाद ही इसकी गिरफ्तारी होगी।इस आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक धर्मेन्द्र गौतम,वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार,हेड कांस्टेबल कमलेश‌ यादव शामिल रहे।पकड़े गए मौहम्मद ताल्हा पुत्र मौ,अब्दुल निवासी मौहल्ला मिल्लतनगर जमशेदपुर थाना कपाली सरायकेला झारखंड को देवबंद फ्लाईओवर से उस समय गिरफ्तार किया गया,जब यह क़स्बा छोडकर भागने की फिराक में था। मौहम्मद ताल्हा के कब्जे से मोबाइल फोन,आपत्तिजनक जनक ट्विटर अकाउंट पर किए गए मैसेजो का स्क्रीनशॉट व पैकेट डायरी भी बरामद की गई।अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

 ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!