गोंडा थाना खरगूपुर क्षेत्र में आई लूटेरी दुल्हन शादी के 05 दिन बाद दुल्हन ने परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर कर किया बेहोश लाखों का माल लेकर हुई फरार पुलिस द्वारा लूटेरी दुल्हन सहित 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया सलाखों के पीछे। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना खरगूपुर क्षेत्र में आई लूटेरी दुल्हन शादी के 05 दिन बाद दुल्हन ने परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर कर किया बेहोश लाखों का माल लेकर हुई फरार पुलिस द्वारा लूटेरी दुल्हन सहित 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसके बारे में जिसने भी सुना दंग रह गया।एक नई नवेली दुल्हन ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर आदि सामान लेकर फरार हो गई।ससुराल वालों को होश आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुरवा बेदौरा बाजार का है।यहां एक दुल्हन पांच दिन पहले ब्याह कर आई थी।नई नवेली दुल्हन ने अपने ससुराल वालों के खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सारा सामान लेकर फुरार हो गई। दुल्हन का साथ उसके परिजन और एक महिला मित्र ने दिया था।पुलिस ने शिकायत के बाद तलाश शुरू की तो फरार दुल्हन पकड़ी गई।उसके साथ चार लोग और पकड़े गए हैं।चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।पुलिस पूछताछ में दुल्हन की सच्चाई सामने आई है। बता दें कि बृजभूषण पांडेय की शादी 17 दिसंबर को लखीमपुर की लड़़की से हुई थी। 22 दिसंबर की रात दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर ससुराल वालों को बेहोश कर दिया। फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में रखा सारा सामान लेकर फरार हो गई। घटना से पहले दुल्हन के साथ चार लोग आए थे।बृजभूषण पांडे ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 17 तारीख को जोखू नाम के व्यक्ति ने उसकी शादी कराई थी,जिस महिला से उसकी शादी हुई थी उसके साथ चार लोग और आए थे। 22 तारीख की रात को उन लोगों के द्वारा खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया, जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद वो लोग घर का सारा सामान लेकर भाग गए।इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी।दुल्हन को पकड़ने लिए तीन टीमों का गठन किया गया।बीते दिनों पुलिस को सफलता मिली। लुटेरी दुल्हन समेत उसके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दुल्हन और उसके साथी जहर खुरानी के गिरोह के सदस्य हैं।उनका आपराधिक इतिहास रहा है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
