मेरठ पहाड़ों पर हो बर्फबारी से बढ़ी शीतकालीन लहर में कोहरे ने कांपने को किया मजबूर 30 दिसम्बर तक रहेगा ऐसा मौसम। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( पहाड़ों पर हो बर्फबारी से बढ़ी शीतकालीन लहर में कोहरे ने कांपने को किया मजबूर 30 दिसम्बर तक रहेगा ऐसा मौसम )

मेरठ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।बुधवार से ही ठंड का प्रकोप बढ़ा है।मेरठ में कोहरे का कहर देखने को मिला।यहां घने कोहरे से वाहनों के पहिए थम गए।गुरुवार सुबह ठिठुरन और घने कोहरे के साथ शुरू हुई।शीतलहर से लोग कांपते हुए दिखाई दिए।स्कूल खुला होने से बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे।घने कोहरे से एक्सप्रेसवे,हाईवे और प्रमुख मार्ग‌ पर वाहन चीटी की तरह रेंगते हुए दिखाई दिए।सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 500 मीटर से भी कम रही। कंपकंपाती ठंड से मजदूरी करके पेट पालने वाले मजदूरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।ठंड ने काम पर ब्रेक लगा दिया है।लोग घरों पर कैद नजर आए। मंगलवार रात सीजन की सबसे ठंड रात रही। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में भी धूप की तीव्रता कम रही। अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा।वातावरण में नमी की मात्रा अधिक है। रात में तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। यही कारण है कि रात में घना कोहरा पड़ रहा है। 30 को ही पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!