सहारनपुर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान गौतस्करों से हुई मुठभेड़ 01अभियुक्त हुआ घायल अन्य हुए फरार पुलिस ने 01 अवैध असलहा व कारतूस एवं 01 जिदा गौ बरामद कर घायल अभियुक्त को किया गिरफतार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान गौतस्करों से हुई मुठभेड़ 01अभियुक्त हुआ घायल अन्य हुए फरार पुलिस ने 01 अवैध असलहा व कारतूस एवं 01 जिदा गौ बरामद कर घायल अभियुक्त को किया गिरफतार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस )
सहारनपुर गौतस्करों से टकराईं थाना देहात कोतवाली पुलिस,मुठभेड़ में एक गौतस्कर घायल/गिरफ्तार,अन्य फरार कल देर रात गांव हलालपुर के जंगल स्थित नये बाईपास रोड पर कटान के लिए ले जाई जा रही गाय को थाना देहात कोतवाली पुलिस ने गौतस्करों से हुई जबरदस्त मुठभेड़ के बाद जिंदा बचाया,एक गौकश अरशद उर्फ कनपटा पुलिस की गोली से हुआ घायल,अन्य फरार,जिनकी तलाश में पुलिस की काम्बिंग आज सुबह तक लगातार जारी,गिरफ्तार गौकश के कब्जे से अवैध असलहा तथा गौकशी के उपकरण हुए बरामद,घायल बदमाश को कराया जिला चिकित्सालय में भर्ती।आपको बता दें,कि एसएसपी डाॅ विपिन ताड़ा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक भी इन गौतस्करों पर लगातार अपनी नज़र बनाए हुए हैं,उन्हीं के दिशा निर्देश पर गौतस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।आपको बता दें,कि कल देर रात्रि में थाना कोतवाली देहात प्रभारी एसपी सिंह को सूचना मिली,कि कुछ लोग हलालपुर के जंगल में गोकशी करने जा रहे हैं,और साथ उनके एक जिंदा गाय भी है।सूचना पर इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने पुलिस की एक बड़ी टीम के साथ चेकिंग अभियान छेड़ दिया तथा ग्राम हलालपुर के जंगलो में नया बाईपास रोड पर कुछ लोगो को एक गाय ले जाते हुये देखा।पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया,तो पुलिस को करीब आता देख जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतू जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश अरशद उर्फ कनकटा पुत्र भूरा उर्फ पाली उर्फ फैजान निवासी चाँद कॉलोनी,गंली नम्बर-3 थाना कुतुबशेर,पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया,जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।इसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये,फरार गोकशो की तलाश हेतु पुलिस की कॉम्बिंग आज सुबह तक लगातार जारी रही।घायल अभियुक्त के कब्जे से 1 देशी तमंचा,1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस,गोकशी करने के उपकरण तथा 1 जिंदा गाय बरामद की गयी।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
