औरया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान ताश के पत्ते व नगदी बरामद कर जुंआ खेल रहे 05 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान ताश के पत्ते व नगदी बरामद कर जुंआ खेल रहे 05 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम समरथपुर सनसाईन स्कूल के पास से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 2310 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किये। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0स0 1079/23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.दीपू वाथम पुत्र स्व0 महेश निवासी ग्राम समरथपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2.घनश्याम पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम समरथपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
3.सौरभ पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम समरथपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
4.अंकित पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी मण्डी गेट के सामने औरैया थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
5.सव्वू पुत्र इश्तयाक निवासी समरथपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
बरामदगी-
कुल 2310 रुपये व 52 ताश के पत्ते
गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना कोतवाली औरैया- म0उ0नि0 निशा चौधरी मय टीम
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!