उत्तर प्रदेश औरया थाना बेला को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा क्षेत्र में विगत दिनों चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा भारी मात्रा में चोरी का सामान व एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना बेला को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा क्षेत्र में विगत दिनों चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा भारी मात्रा में चोरी का सामान व एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी । गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी करते हुये 02 अभियुक्तगण 1. रजत पुत्र अवनेश सिंह सेंगर नि0 बर्रूकुलासर थाना बेला जनपद औरैया उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्रुकुलासर थाना बेला जनपद औरैया 2. रिषभ पुत्र आलोक सिंह सेंगर नि0 बर्रूकुलासर थाना बेला जनपद औरैया उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्रुकुलासर थाना बेला जनपद औरैया को समय करीब 4.00 बजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्रुकुलासर थाना बेला से गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्तगण के कब्जे से 07 अदद बोरे सरसो कुल वजन लगभग 200 किलो व तीन अदद गैस सिलेन्डर ( 02 एचपी कम्पनी व 01 इण्डैन कम्पनी) बरामद किये गये । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 216/23 में धारा 411 की बढोत्तरी की गयी है तथा अभियुक्त रजत पुत्र अवनेश सिंह सेंगर के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना बेला पर मु0अ0सं0 218/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । बिगत दिनांक 26.12.2023 को वादी सुरेश सिंह पुत्र बाबू सिंह सेंगर निवासी बर्रूकुलासर थाना बेला जनपद औरैया द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 04.12.2023 को वह अपना इलाज कराने कानपुर गय़ा हुआ था इसी बीच अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर से राई, गेहूं की बोरी व गैस के 03 सिलेंडर आदि चोरी कर लिये गये, जिसकी जानकारी मुझे कानपुर से वापस आकर दिनांक 26.12.2023 को हुई । प्रकरण के सम्बन्ध दिनांक 26.12.2023 को थाना बेला पर मु0अ0सं0 216/23 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया कि पकडी गई सात बोरी राई (सरसों) और LPG गैस के तीन सिलिण्डरों को हम दोनों ने सचिन पुत्र अवनेश सिंह सैंगर व सचिन उर्फ अऊआ पुत्र अखिलेश सिंह उर्फ छुट्टे निवासीगण ग्राम बर्रूकुलासर थाना बेला जनपद औरैया के साथ मिलकर पुतुआ सिंह के मकान का ताला तोड़कर दिनांक 20 /21 दिसम्बर की रात करीब एक बजे चोरी किया था। पीतल के वर्तन, जेवर, कुछ बोरे राई और गेहूँ को बेंचकर ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी साथी चोर सचिन पुत्र अवनेश और सचिन उर्फ अऊआ की थी, जिन्होंने कुछ माल को बेंचकर हम दोनों को चार चार हजार रूपये दिये थे, हम दोनों ने कुछ रूपये पीने-खाने की ऐशबाजी में खर्च कर लिये और बचे रुपये आज हमसे बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. रजत पुत्र अवनेश सिंह सेंगर नि0 बर्रूकुलासर थाना बेला जनपद औरैया उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्रुकुलासर थाना बेला जनपद औरैया उम्र 21 वर्ष ।
2. रिषभ पुत्र आलोक सिंह सेंगर नि0 बर्रूकुलासर थाना बेला जनपद औरैया उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्रुकुलासर थाना बेला जनपद औरैया उम्र 20 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 216/23 धारा 380/411 भादवि0 थाना बेला जनपद औरैय
2.मु0अ0सं0 218/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बेला जनपद औरैया
अभियुक्तगण से बरामदगी-
1. 07 अदद वोरे सरसो (कुल वजन लगभग 200 किलो)
2. तीन अदद गैस सिलेन्डर ( दो एसपी कम्पनी व इण्डैन कम्पनी का )
3. अभियुक्त रजत के कब्जे से एक अदद नाजायज तंमचा 315 बोर
4. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 वोर व 3200/- रूपये
5. अभियुक्त रिषभ की जामा तलाशी से 2900/- रूपये
गिरफ्तार करने वाले टीम थाना बेला-
उ0नि0 शिवनारायण, हे0का0 सौरभ सिंह, , का0 प्रमोद पाल, का0 चन्द्रकेश, हे0का0 गोविन्द सिह

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
