औरया सेंट जोसेफ सीनियर स्कूल में छात्र/ छात्राओं को आन लाईन ठगी /धोखाधड़ी से बचाव के दृष्टिगत साइबर क्राईम सेल पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( सेंट जोसेफ सीनियर स्कूल में छात्र/ छात्राओं को आन लाईन ठगी /धोखाधड़ी से बचाव के दृष्टिगत साइबर क्राईम सेल पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया साइबर सेल औरैया द्वारा NTPC दिबियापुर स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइबर जागरुकता की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल में नियुक्त मुख्य आरक्षी अनुराग मिश्रा व मुख्य आरक्षी विजय कुमार द्वारा स्कूल के बच्चों को साइबर फ्राड के तरीकों व उनसे बचाव के संबंध में अनेकों महत्वपूर्ण जानकारी दी गयीं, जो निम्नवत हैं, इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य,साइबर थाना प्रभारी श्री जेपी पाल व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी से बचाव के लिए निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखें-
सरकारी आवास का लालच/मुद्रा लोन / लॉटरी/सामान बेचने/नौकरी/इनकम टैक्स / पॉलिसी क्लेम / मोबाइल टावर लगाने आदि के नाम पर पैसे ठगों द्वारा अपने बैंक अकाउंट में रुपये जमा करा लिया जाता है। इसी प्रकार के किसी भी झांसे में न आयें और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति के खातें में फोन पर वार्ता कर रूपये जमा करें। प्रमाणिकता की जांच अपने स्तर पर बैंक, टेलीकॉम कम्पनियों, सेवा प्रदाता कम्पनी से करें। OLX/QUICKER सोशल मीडिया साइटों पर सामान खरीदने / बेचने के लिए ठग आर्मी अधिकारी कर्मचारी बनकर बात करते हैं इनके आंसे में न आयें और लेन-देन, सूझबूझ के साथ ही करें। इन साइट्स पर विज्ञापन देखकर रुपये न भेजें जब तक कि स्वयं उस सामान के सामने जाकर जांच परख न लें। OLX/QUICKER सोशल मीडिया साइटों पर यदि आपने अपना सामान बेचने का विज्ञापन दिया है तो एडवांस पैसे लेने के लिए किसी भी LINK को क्लिक न करें। ध्यान रहे LINK हमेशा आपके बैंक अकाउंट से पैसा निकालने के लिए ही आता है, अकाउंट में जमा करने के लिए नहीं। ठग आपके मोबाइल नं०. पर SMS भेजकर PAYTM KYC अपडेट करने के लिए किसी मोबाइल नं० पर सम्पर्क करने के लिए कहते हैं। सम्पर्क करने पर वो आपके एटीएम / क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी ले लेते और LINK या लिंक भेजकर ग्राहक के खाते से रुपये निकाल लेते हैं। ये लोग प्राय ANYDESK/TEAM VIEWVER/QUICK SUPPORT आदि APP आपके मोबाइल फोन पर DOWNLOAD करने को कहते हैं। जिससे ठग आपके मोबाइल फोन का एक्सेस पा जाते हैं और आपके बैंक अकाउंट, फोन को हैक कर लेते हैं। कोई भी कम्पनी व बैंक इस प्रकार के APP डाउनलोड करने को नहीं कहते हैं इस प्रकार के किसी भी एप को डाउनलोड न करें। GOOGLE पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करते वक्त सावधान रहें, ठगों द्वारा कम्पनी के हेल्पलाइन / कस्टमर केयर के नंबर के स्थान पर अपना मोबाइल नं०. दे दिया जाता है इसलिए जिस कंपनी का कस्टमर केयर नंबर की जानकारी चाहिए उस कंपनी के पेज में जाकर उनके CONTACT US पर जाकर ही लें। फेसबुक आईडी हैक कर या फेसबुक आईडी बनाकर उसके मित्रों रिश्तेदारों से अप्रिय घटना बताकर रुपयों की मांग की जाती है फेसबुक का पासवर्ड कभी मो० नं०, PAN/AADHAR NO. जन्मतिथि, वाहन संख्या आदि न रखें। लड़की द्वारा फेसबुक पर लोगों को आकर्षित कर दोस्ती करके मैसेन्जर / व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारी बनकर ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की जाती है। तो ऐसी दशा में किसी भी प्रकार से रुपये भेजने की जरूरत नहीं है। अनजान विदेशी महिलाओं पुरुषों पर सोशल साइट्स पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती करते हैं और महंगे गिफ्ट का प्रलोभन देकर ठगी की जा रही है। इस प्रकार के फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने में पर्याप्त सावधानी बरतें। कभी किसी प्रकार आये हुये लिंक को क्लिक न करें और न ही इस प्रकार के लिंक को ओपन कर अपनी कोई भी जानकारी पिन पासवर्ड आदि न भरें। एटीएम कार्ड का जब भी कहीं प्रयोग करें तो एटीएम पिन डालते समय दूसरे हाथ से छुपा लें ताकि आस पास लगे कैमरे में पिन रिकॉर्ड न हो सके। एटीएम मशीन में कार्ड का प्रयोग करते समय अंजान व्यक्ति की मदद न लें। अपने बैंक, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, ओटीपी आदि से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति को फोन कॉल पर न दें। यू०पी०आई० पिन केवल खाते से रुपये कटने के लिये इस्तेमाल होता है खाते में रुपये लेने के लिये नहीं। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करायें या 7839864119 • कॉल करें अथवा नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से सम्पर्क करें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
