औरया जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कार्यो की समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कार्यो की समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि योजना का लाभ प्रत्येक पीड़ित पात्र को समय से मिले इसके लिए समस्त औपचारिकताये समय रहते पूर्ण की जाये इसमें किसी भी स्तर पर वरती गयी लापरवाही/ शिथिलता के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति/ परिवार जो पात्रता की श्रेणी में आता है उसके संबंध में लेखपाल, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी अपने स्तर से समय रहते आख्या/आवेदन की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। जिससे पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जो मामले पटल पर आये उनकी अपने स्तर पर भी समीक्षा करें जिससे पात्र/अपात्र की स्थिति स्पष्ट हो और समय से मामले का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)महेंद्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना निशान्त तिवारी, डिप्टी कलेक्टर हरिश्चन्द्र सहित तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!