औरया एसटी कोटे की सीट दूसरे अभ्यर्थी को आवंटित होने पर जनप्रतिनिधियों ने बीएसए पर लगाया आरोप प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( एसटी कोटे की सीट दूसरे अभ्यर्थी को आवंटित होने पर जनप्रतिनिधियों ने बीएसए पर लगाया आरोप प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार )

उत्तर प्रदेश औरैया बीएसए पर फिर उठा सवालिया निशान भर्ती के विरुद्ध जाकर एसटी कोटे की सीट दूसरे अभ्यर्थी को देने का अन्य अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप। बीएसए औरैया अनिल कुमार पर भ्रष्टाचार करके 12460 भर्ती में नियमविरुद्ध तरीके से ST कोटे की सीट दूसरे अभ्यर्थी को देने का अन्य अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप। जिस अभ्यर्थी को रिश्वत लेकर एसटी कोटे की सीट पर नियुक्त किया जा रहा है उससे ऊंची मेरिट के कई अभ्यर्थी कैसे हुए बाहर। भ्रष्टाचार और बीएसए अनिल कुमार का पुराना नाता।मान्यता प्राप्त विद्यालयों से भी बसूली के लग चुके हैं आरोप। फर्रुखाबाद बीएसए रहते हुए भी एडेड स्कूल में भर्ती करने के नाम पर जमकर किया था भ्रष्टाचार। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद कार्यवाही करके हटाया गया था। अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन। अनिल कुमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी औरैया की चौखट पर पहुंचे अभ्यर्थी। लोकसभा चुनाव से पहले शासन की छवि धूमिल करने वाले भ्रष्ट बीएसए पर कार्यवाही कब।मुख्यमंत्री जी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट बीएसए पर कार्यवाही कब?

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!