वाराणसी ग्राम सभा जयरामपुर के पूर्व प्रधान दलसिंहार राजभर ने मीडिया पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी बयान में कहा मीडिया बिक चुकी | ( यूपी हेड संध्या सिंह के खास रिपोर्ट )

वाराणसी देश के चौथे स्तंभ का पूर्व ग्राम प्रधान ने किया अपमान आपको बताते चलें कि वाराणसी अंतर्गत ग्राम जय रामपुर के पूर्व प्रधान रहे दल सिंगार राजभर ने देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता जगत को शर्मसार किया है उन्होंने अपने बयान में कहा कि मीडिया बिक चुकी है अगर मीडिया इनके मन मुताबिक खबर चलाएं इनकी खबर को प्रमुखता दे तब यह कहेंगे कि मीडिया नहीं बिकी हुई है अन्यथा इस तरह से गंभीर आरोप लगाने से पहले ऐसे ग्राम प्रधान बाज नहीं आते हैं जो मीडिया जगत को खरीदने और बेचने तक का आरोप लगा देते हैं। देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया जगत समाज हित और देश हित के लिए कार्य करती है व उन्हें हकीकत दिखाती है तो ऐसे ग्राम प्रधान बिलबिला उठते हैं क्योंकि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जाता है।देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री जहां पत्रकारों का सम्मान करते हैं वहीं पर ऐसे ग्राम प्रधान जो अपनी गरिमा को भूल कर मीडिया जगत को बदनाम करने पर तुले रहते हैं।इस बयान को लेकर वाराणसी के पत्रकार बजरंग बली तिवारी ने ऐसे आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ग्राम प्रधान को संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान को अवगत कराया कि ग्राम प्रधान जी आप मीडिया को खरीदने और बेचने का काम करते हैं अगर यही काम करते हैं तो आप हमारे जैसे पत्रकार की बोली लगाइए मैं बिकने के लिए तैयार हूं और देखता हु कि आप जैसे लोगों के पास कितनी दौलत है जो मीडिया जगत को खरीदने व बेचने का काम करती है।पूर्व ग्राम प्रधान रहे दलसिंगार राजभर के इस बयान से मीडिया जगत में रोष व्याप्त है और मीडिया जगत के लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों का बहिष्कार करें जो मीडिया को देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले को बदनाम करने से बाज नहीं आते हैं।और ऐसे लोगो पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही हो।

( यूपी हेड संध्या सिंह के खास रिपोर्ट )
