नोएडा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन नव वर्ष पर 31 दिसंबर से धारा 144 लागू शराब पीने पर भी प्रतिबंध दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक के निर्देशन नव वर्ष पर 31 दिसंबर से धारा 144 लागू शराब पीने पर भी प्रतिबंध दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

नोएडा-ग्रेटर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रविवार और सोमवार के लिए अनाधिकृत जुलूस, धार्मिक प्रार्थनाएं आयोजित करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।इस अवधि के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों के एक किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है।अन्य इलाकों में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए पुलिस की इजाजत लेनी होगी।लोगों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किया है। लगभग 300 से अधिक पुलिसकर्मी नोएडा की सड़कों पर सुरक्षा के लिए तैनात होंगे। गौतमबुद्ध नगर।नए साल 2024 को लेकर लोगों में उत्साह है।हर कोई नया साल मनाने के लिए बेताब है,लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बड़ा ऐलान किया है। यहां 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।ऐसे में 5 या उससे अधिक लोग एक साथ नहीं घूम सकेंगे।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!