गोंडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर अमृत भारत की 06 ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मनकापुर पहुंची ट्रेन पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

(  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर अमृत भारत की 06 ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मनकापुर पहुंची ट्रेन पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत )

गोण्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में दोपहर लगभग 12 बजे 2 अमृत भारत ट्रेन व 6 वंदे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ और पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन फेज वन का उदघाटन किया। इसी परिप्रेक्ष अमृत भारत ट्रेन जो दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल के शुभारंभ के अवसर पर मनकापुर जंक्शन स्टेशन पर भी समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विधायक रमापति शास्त्री,विशिष्ट अतिथि अमर किशोर कश्यप,चेयर मैन दुर्गेश कुमार सोनी,बाबूलाल शास्त्री,जनार्दन तिवारी,हरीश पांडेय,सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह,वेद प्रकाश दूबे, जनार्दन वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने दोपहर 1.10 बजे ट्रेन के पहुंचने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने किया।इस मौके पर लखनऊ मंडल के मुख्य परियोजना प्रबंधक व गतिशक्ति राघवेन्द्र कुमार,सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस के संखवार तथा अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!