आगरा थाना डौकी क्षेत्र बन रही राशन की दुकान को दो पक्षों के विवाद के विरोध में पुलिस द्वारा अग्रिम आदेश तक रुकवाया गया कराया कार्य। ( गया दीन की खास रिपोर्ट )

( थाना डौकी क्षेत्र बन रही राशन की दुकान को दो पक्षों के विवाद के विरोध में पुलिस द्वारा अग्रिम आदेश तक रुकवाया गया कराया कार्य )
उत्तर प्रदेश आगरा डौकी के ग्राम पाबासर में दबंगों ने रुकवाया राशन की दुकान का निर्माण, ग्राम प्रधान करेंगे अधिकारियों से शिकायत
फतेहाबाद 4 जन।डौकी के ग्राम पावासर में बन रही राशन की मॉडल शॉप का दबंगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावसर में राशन की मॉडल दुकान का निर्माण किया जाना है। इसके लिए ग्राम सभा की खुली बैठक हुई तथा 295 गाटा संख्या में निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई । इसके बाद एसडीएम फतेहाबाद द्वारा भी 295 में निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई ।ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य के शुरू होने के साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया। दबंगों द्वारा गुरुवार को इस राशन की दुकान के निर्माण का विरोध कर दिया। दो पक्षों द्वारा आरोप प्रत्यारोप के बीच पहुंची पुलिस ने विवाद को देखते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है।ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह इसकी शिकायत एसडीएम से करने की बात कही है।

( गया दीन की खास रिपोर्ट )
