सुल्तानपुर एसटीएफ पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( सुल्तानपुर एसटीएफ पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट ) 

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर। पुलिस एनकाउंटर में एक लाख रूपये के इनामिया अभियुक्त विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी मयाबाजार थाना महाराजगंज अयोध्या को एसटीएफ ने ढेर कर दिया। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गुरुवार रात बदमाश विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। जिसमें विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियुक्त विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न -भिन्न थानों में पंजीकृत हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी हैं।प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!