सुल्तानपुर थाना हलियापुर क्षेत्र में फलदार हरे पेड़ो की बिना परमिशन हो रही कटान से वन विभाग अधिकारी बने अनजान। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( थाना हलियापुर क्षेत्र में फलदार हरे पेड़ो की बिना परमिशन हो रही कटान से वन विभाग अधिकारी बने अनजान )

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से थोड़ी दूर पर अवैध रूप से हरे वृक्षों पर बिना परमिशन आरा चलाया जा रहा है। इसी तरह आए दिन हलियापुर थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान जारी रहता है। बता दें कि बीते दिनों अवैध लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से गंभीर हादसा होते-होते बचा था। इसके पहले भी जरईकला में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी की ट्राली वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई थी। इसके बावजूद बेखौफ स्थानीय ठेकेदारों द्वारा हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटान जारी है। इस संबंध में बल्दीराय वन अधिकारी कमलेश बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि कट रहे पेड़ का परमीशन नहीं है जांच केलिए टीम भेज दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!