औरया थाना कोतवाली क्षेत् 01/11/22 को हुई चोरी की घटना के प्रकरण में पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना कोतवाली क्षेत् 01/11/22 को हुई चोरी की घटना के प्रकरण में पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । विगत दिनांक 01.11.2022 को वादी मयंक तिवारी पुत्र जय प्रकाश निवासी ओमनगर थाना कोतवाली औरैया द्वारा तहरीर दी कि दिनांक 30.10.2022 को केनरा बैंक औरैया के पास से मेरी मोटर साइकिल न0 UP 79 Q 3436 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया मु0अ0सं0 968/22 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी करते हुये अभियुक्त कुलदीप पुत्र स्व0 बाबू निवासी हिमायूँपुर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 34 वर्ष को दिनांक 06.01.2024 को समय करीब 01:05 बजे दयालपुर ओवर व्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटर साइकिल न0 UP 79 Q 3436 को बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 968/22 में धारा 411 की बढोत्तरी की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि करीब 14 महीने पहले मैने अपने साथी निशान्त कठेरिया निवासी हिमायूँपुर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात के साथ मिलकर केनरा बैंक औरैया के पास से मोटर साईकिल चोरी की थी और मोटर साईकिल की कीमत 20,000 रुपये तय कर ली। तो मैंने अपने साथी निशान्त कठेरिया को 10,000 रुपये दे दिये और मोटर साईकिल मेरी हो गयी थी तब से मैं मोटर साईकिल को चला रहा हूँ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
कुलदीप पुत्र स्व0 बाबू निवासी हिमायूँपुर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 34 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 968/22 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
बरामदगी–
1. एक अदद मोटर साइकिल UP 79 Q 3436 (चोरी कि हुई)
पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा, उ0नि0 श्री हेमन्त कुमार, का0 धर्मेन्द्र शर्मा, का0 सौरभ चाहर

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
