औरया थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र मे विगत दिनों ट्रैक्टर की हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किया गया ट्रैक्टर व उपयोग में लाई गई कार ,03 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम )
( थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र मे विगत दिनों ट्रैक्टर की हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किया गया ट्रैक्टर व उपयोग में लाई गई कार ,03 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर अभियुक्तगण 1.सुनील पुत्र कौशल किशोर निवासी ग्राम जरियापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज 2.राजीव कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम सूरजपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया 3.विन्देश उर्फ नरेन्द्र पुत्र नेम सिंह लोधी निवासी ग्राम तेहरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा 4.रिंकू पुत्र राम प्रकाश राजपूत निवासी ग्राम पहारपुरा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा 5.विशाल पुत्र स्व0 सियाराम कमल निवासी ऐरवाकटरा थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया 6.मयंक पाल उर्फ मृदुल पाल पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम किशन पुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया को दिनांक 08.01.2024 को समय करीब 02:25 बजे मन्नाकोला पुल ऐरवाकटरा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद ट्रैक्टर UP 79 U 8568 व घटना में प्रयुक्त कार नं0 UP 32 GW 4907 तथा अभियुक्तगण 1.सुनील पुत्र कौशल किशोर 2.राजीव कुमार पुत्र ध्यान सिंह 3.विन्देश उर्फ नरेन्द्र पुत्र नेम सिंह के कब्जे से 03 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । नाजायज असलहे के सम्बन्ध में थाना ऐरवाकटरा पर मु0अ0सं0 06/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुनील,मु0अ0सं0 07/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजीव कुमार, मु0अ0सं0 08/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विन्देश उर्फ नरेन्द्र पंजीकृत किया गया । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 292/23 में धारा 411/420 भादवि0 की बढोत्तरी की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।विगत दिनांक 30.12.2023 को वादी योगेश यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी हरिचन्दापुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया ने तहरीर दी कि मेरा आयशर ट्रैक्टर नं0 UP79U8568 मेरे घर से रात्रि में चोरी हो गया है जिसके सम्बन्ध में थाना ऐरवाकटरा में मु0अ0सं0 292/23 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये।
पूछताछ का विवरण –
सुनील उपरोक्त ने वताया कि मै और राजीव मिलकर चोरी करते है। राजीव की रिश्तेदारी ग्राम हरचन्दापुर में है उसने वताया कि उसके रिश्तेदार का ट्रैक्टर घर के वाहर खडा रहता है इस पर मैं और राजीव 29.12.23 को दिन मे रैकी कर के यकीन कर लिया और आने जाने का रास्ता देख लिया फिर हमने रिंकू से वात की जिस पर कार थी यह तैयार हो गया विन्देश उर्फ नरेन्द्र मेरा दोस्त है उसे वुला लिया और मयंक व विशाल राजीव के दोस्त है । हम सभी 06 लोगों ने राजीव के घर वैठकर योजना बनायी और हम लोग इसी गाडी आई – 20 से दिनांक 29/30.12.23 को रात्रि 12 वजे के करीब रिंकू को गाडी मे छोड कर हम पांचो व्यक्ति टैक्टर के पास आये पीछे से रिंकू भी आ गया । टैक्टर मे ट्राली लगी थी जिसे खोल कर अलग किया और धक्का मार कर गांव से वाहर वडीन की तऱफ ले आये और अपनी गाडी से बांध कर ट्रैक्टर धक्का मारते हुए गांव से दूर ले आये और स्टार्ट करके राजीव के बताये जंगल मे ले गये। तथ ट्रैक्टर की पहचान छिपाने के लिए नया पैन्ट किया तथा चैचिस व इन्जन नम्वर भी मिटा दिये। और आज हम ट्रेक्टर को बेचने के ले जा रहे थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.सुनील पुत्र कौशल किशोर निवासी ग्राम जरियापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज उम्र 25 वर्ष
2.राजीव कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम सूरजपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया उम्र 27 वर्ष
3.विन्देश उर्फ नरेन्द्र पुत्र नेम सिंह लोधी निवासी ग्राम तेहरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र 30 वर्ष
4.रिंकू पुत्र राम प्रकाश राजपूत निवासी ग्राम पहारपुरा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा उम्र 21 वर्ष
5.विशाल पुत्र स्व0 सियाराम कमल निवासी ऐरवाकटरा थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया उम्र 22 वर्ष
6.मयंक पाल उर्फ मृदुल पाल पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम किशनपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया उम्र 23 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 292/23 धारा 379 भादवि0 थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 06/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
3.मु0अ0सं0 07/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
4.मु0अ0सं0 08/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त राजीव कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम सूरजपुर थाना ऐरवा कटरा जिला औरैया
1.मु0अ0सं0 10/19 धारा 376 भादवि0 थाना ऐरवाकटरा
2.मु0अ0सं0 158/19 धारा 379/411/414/413/420/467/468/471 भादवि0 थाना विधूना
3.मु0अ0सं0 159/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना विधूना
4.मु0अ0सं0 160/19 धारा 379/411/414/413/420/467/468/471 भादवि0 थाना विधूना
5.मु0अ0सं0 163/19 धारा 413 भादवि0 थाना विधूना जनपद औरैया
6.मु0अ0सं0 164/19 धारा 25(3) आयुद्य अधिनियम थाना विधूना जनपद औरैया
7.मु0अ0सं0 214/19 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना विधूना जनपद औरैया
अभियुक्त सुनील पुत्र कौशल किशोर निवासी ग्राम जरियापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज
1.मु0अ0सं0 07/20 धारा 411 भादवि0 थाना विधूना जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 09/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विधूना जनपद औरैया
3.मु0अ0सं0 96/21 धारा 323/392/411/504 भादवि0 थाना विधूना
4.मु0अ0सं0 130/21 धारा 411/ 420/468/471 भादवि0 थाना विधूना जनपद औरैया
5.मु0अ0सं0 131/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विधूना जनपद औरैया
6. मु0अ0सं0 158/19 धारा 379/411/414/413/420/467/468/471 भादवि0 थाना विधूना
7. मु0अ0सं0 159/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना विधूना
8. मु0अ0सं0 160/19 धारा 379/411/414/413/420/467/468/471 भादवि0 थाना विधूना
9. मु0अ0सं0 163/19 धारा 413 भादवि0 थाना विधूना जनपद औरैया
10.मु0अ0सं0 165/19 धारा 25(3) आयुद्य अधिनियम थाना विधूना जनपद औरैया
11. मु0अ0सं0 214/19 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना विधूना जनपद औरैया
12.मु0अ0सं0 04/20 धारा 479/411 भादवि0 थाना सौरिख जनपद कन्नौज
13.मु0अ0सं0 201/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना सौरिख जनपद कन्नौज
3.विन्देश उर्फ नरेन्द्र पुत्र नेम सिंह लोधी निवासी ग्राम तेहरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा
1.मु0अ0सं0 292/23 धारा 379/411/420 थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
2.मु0अ0सं008/24 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
4.रिंकू पुत्र राम प्रकाश राजपूत निवासी ग्राम पहारपुरा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा
1.मु0अ0सं0 292/23 धारा 379/411/420 थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
5.विशाल पुत्र स्व0 सियाराम कमल निवासी ऐरवाकटरा थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
1.मु0अ0सं0 292/23 धारा 379/411/420 थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
6.मयंक पाल उर्फ मृदुल पाल पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम किशन पुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
1.मु0अ0सं0 292/23 धारा 379/411/420 थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
बरामदगी-
1.एक अदद ट्रैक्टर
2.तीन अदद नाजायज तमंचा315 बोर
3.तीन अदद नाजायज कारतूस 315 बोर
4. घटना में प्रयुक्त एक अदद I20 कार (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01. थाना प्रभारी श्री राकेश कुमार शर्मा मय टीम थाना ऐरवाकटरा

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
